Rajasthan Cabinet Minister: राजस्थान सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा का इंतजार अब समाप्त हो चुका है । राजस्थान मे मंत्रिमंडल के गठन का 30 दिसंबर को हो चुका था वही सरकार का शपथ ग्रहण 15 दिसंबर को हुआ लेकिन 15-20 गुजर जाने के बाद भी अभी राजस्थान मे सरकार चलाने के लिए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ ।
लेकिन अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है । राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सभी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की लिस्ट सौंप कर अनुमोदन के लिए भेजा है । राज्यपाल महोदय द्वारा अधिकृत लिस्ट जारी की जा चुकी है । जिसमे किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला । किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला जिसकी जानकारी नीचे दे रहे है ।
Rajasthan Cabinet Minister List
इन 22 विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजस्थान की सरकार मे कुल 25 मंत्री बन चुके है । इससे पहले भजन लाल शर्मा, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ग्रहण कर चुके थे । राजस्थान मे कुल 200 विधानसभा सीटों के 15% मंत्रिपरिषद यानि मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री बनाए जा सकते है । अब सिर्फ 5 मंत्रियों की जगह खाली है ।
राजस्थान के नए मंत्रिमंडल विस्तार मे 22 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमे 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया । 5 विधायकों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया । अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा । आइए जानते है नए मंत्रीमण्डल मे कौन-कौन मंत्री बने और उनको कौनसा विभाग मिलेगा…
राजस्थान के मंत्री और उनके विभाग की लिस्ट
केबिनेट मंत्री
भजनलाल शर्मा, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र, मुख्यमंत्री
- कार्मिक विभाग
- आबकारी विभाग
- गृह विभाग
- आयोजना विभाग
- सामान्य प्रशासन विभाग
- नीति निर्धारण प्रकोष्ठ – मुख्यमंत्री सचिवालय
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)
दीया कुमारी विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र, उप मुख्यमंत्री
- वित्त विभाग
- पर्यटन विभाग
- कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
- सार्वजनिक निर्माण विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- बाल अधिकारिता विभाग
प्रेमचंद बैरवा दूदू विधानसभा क्षेत्र, उप मुख्यमंत्री
- तकनीकी शिक्षा विभाग
- उच्च शिक्षा विभाग
- आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग
- परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र
- कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
- जन अभियोग निराकरण विभाग
गजेन्द्र सिंह खीवसर लोहावट विधानसभा क्षेत्र
- चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोंटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र
- उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
- सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
- युवा मामले और खेल विभाग
- कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
- सैनिक कल्याण विभाग
मदन दिलावर रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र
- विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन)
- पंचायती राज विभाग
- संस्कृत शिक्षा विभाग
बाबूलाल खराडी झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र
- जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
- गृह रक्षा विभाग
जोगाराम पटेल लूणी विधानसभा क्षेत्र
- संसदीय कार्य विभाग
- विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय
- न्याय विभाग
सुरेश सिंह रावत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र
- जल संसाधन विभाग
- जल संसाधन (आयोजना) विभाग
जोराराम कुमावत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र
- पशुपालन एवं डेयरी विभाग
- गोपालन विभाग
- देवस्थान विभाग
हेमंत मीणा प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र
- राजस्व विभाग
- उपनिवेशन विभाग
कन्हैया लाल चौधरी मालपुरा विधानसभा क्षेत्र
- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
- भू-जल विभाग
सुमित गोदारा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- उपभोक्ता मामले विभाग
अविनाश गहलोत जैतारण विधानसभा क्षेत्र
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
राज्यमंत्री (स्वतंत्र विभाग)
गौतम कुमार दत्त बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र
- सहकारिता विभाग
- नागरिक उड्डयन विभाग
झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र
- नगरीय विकास विभाग
- स्वायत्त शासन विभाग
संजय शर्मा अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र
- वन विभाग
- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
हीरालाल नागर सांगोद विधानसभा क्षेत्र,
- उर्जा विभाग मंत्री
सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा क्षेत्र
- कृषि विपणन विभाग
- कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग
- इंदिरा गांधी नहर विभाग
- अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
राज्यमंत्री
जवाहर सिंह बेडम नगर विधानसभा क्षेत्र
- गृह विभाग
- गोपालन विभाग
- पशुपालन एवं डेयरी विभाग
- मत्स्य विभाग
मंजू बाघमार जायल विधानसभा क्षेत्र
- सार्वजनिक निर्माण विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- बाल अधिकारिता विभाग
ओटाराम देवासी सिरोही विधानसभा क्षेत्र
- पंचायती राज विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
विजय सिंह चौधरी नावां विधानसभा क्षेत्र
- राजस्व विभाग
- उपनिवेशन विभाग
- सैनिक कल्याण विभाग
के के विश्नोई गुढ़ामालानी विधानसभा क्षेत्र
- उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
- युवा मामले और खेल विभाग
- कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
- नीति निर्धारण विभाग
Rajasthan Cabinet Minister Department List: Click Here
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here