RSMSSB CHO ANM GNM Notification 2024 सीएचओ, एएनएम, जीएनएम भर्ती के 9890 पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी, पदों का नया वर्गीकरण जारी

RSMSSB CHO ANM GNM Notification 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज राजस्थान मे तीन बड़ी भर्तियों की संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है । बोर्ड ने राजस्थान सीएचओ भर्ती, राजस्थान एएनएम भर्ती और राजस्थान जीएनएम भर्ती के कुल 9890 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर पदों का वर्गीकरण जारी कर दिया है ।

RSMSSB CHO ANM GNM Notification 2024
RSMSSB CHO ANM GNM Notification 2024

अभी हाल ही मे राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह ने विभाग की बैठक कर इन तीनों भर्तियों मे पदों मे बढ़ोतरी की घोषणा की थी । उन्होंने पहली ही बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2022 एवं 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ के पदों में 2713 पदों की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। अब कुल 9890 पदों पर भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दी है ।

RSMSSB CHO ANM GNM Notification 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स के 1588 पदों में 750 पद बढ़ाकर कुल 2338 पद, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2058 पदों में 1000 पदों को बढ़ाकर कुल 3058 पद कर दिये गये हैं।

Join WhatsApp GroupJoin Now

साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 3531 पदों में 963 पदों को बढ़ाकर कुल 4494 पद कर दिये गये हैं। इस प्रकार पूर्व में विज्ञापित 7177 पदों के स्थान पर अब 9890 पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है ।

इसे भी पढे: RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024 राजस्थान पशु परिचर के 5994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करे आवेदन

राजस्थान सीएचओ भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति

बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा भर्ती नियम 2022 के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हेतु विज्ञापन संख्या 11/2022 दिनांक 01.11.2022 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) पद हेतु गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3071 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 460 कुल 3531 पदों पर भर्ती हेतु जारी किया गया था।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नवीन कुल 963 पदों को शामिल कर 4494 पदों (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3910 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 584 पद) की संशोधित अर्थना बोर्ड को भिजवाई है। अब बोर्ड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती-2022 के अर्न्तगत कुल 4494 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की संशोधित विज्ञप्ति

बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा भर्ती नियम 2022 के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हेतु विज्ञापन संख्या 03/2023 दिनांक 06.07.2023 द्वारा संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) पद हेतु गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1865 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 193 कुल 2058 पदों पर भर्ती हेतु जारी किया गया था।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नवीन 1000 पदों को शामिल कर कुल 3058 पदों (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2770 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 288 पद) की संशोधित अर्थना बोर्ड को भिजवाई है। अब बोर्ड द्वारा संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती 2023 के अर्न्तगत कुल 3058 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

राजस्थान नर्स (जीएनएम) की संशोधित विज्ञप्ति

बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा भर्ती नियम 2022 के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हेतु विज्ञापन संख्या 04/2023 दिनांक 06.07.2023 द्वारा संविदा नर्स (जीएनएम) पद हेतु गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1400 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 188 कुल 1588 पदों पर भर्ती हेतु जारी किया गया था।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नवीन 750 पदों को शामिल कर कुल 2338 पदों (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2118 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 220 पद) की संशोधित अर्थना बोर्ड को भिजवाई है। अब बोर्ड द्वारा संविदा नर्स (जीएनएम) भर्ती-2023 के अर्न्तगत कुल 2338 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी ।

RSMSSB CHO ANM GNM Notification 2024: CHO || ANM || GNM

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join Telegram Group (55K+)Join Now

Leave a Comment