Makar Sankranti Date 2024 मकर संक्रांति कब है ? 14 या 15 जनवरी, डेट को लेकर यहां कंफ्यूजन करें दूर, जाने सही तारीख

Makar Sankranti Date 2024: मकर संक्रांति कब है, मकर संक्रांति का त्योहार हिन्दुओ का प्रमुख त्योहार है । देश के सभी हिस्सों मे बड़े धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है । पौष महीने मे जब सूर्य मकर राशि मे प्रवेश करता है, तब यह त्योहार मनाया जाता है । इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है ।

Makar Sankranti Date 2024
Makar Sankranti Date 2024

वैसे तो ये त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है पर कभी-कभी ये पर्व 15 जनवरी को भी मनाया जाता है । इसलिए अक्सर लोग इस त्योहार की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूज़ रहते है । इस साल भी मकर संक्रांति की सही डेट को लेकर लोगों मे कन्फ्यूजन है । तो आइए जानते है 2024 मे मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी 14 या 15 जनवरी…

मकर संक्रांति कब है (Makar Sankranti Date 2024)

मकर संक्रांति की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में कब प्रवेश कर रहा हैं। इस दिन सूर्य की उत्तरायण गति आरंभ होती है और इसी कारण इसको उत्तरायणी भी कहते हैं। संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं। 

Join WhatsApp GroupJoin Now

संक्रांति के समय से 20 घटी (आठ घंटा) पूर्व और 20 घटी (आठ घंटा) पश्चात तक पुण्यकाल होता है। इस अवधि में तीर्थादि में स्नान-दान का विधान है। मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य रात 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

इसे भी पढे: Republic Day Cash Prize गणतंत्र दिवस पर सरकार देगी 25 हजार रुपए , रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी 2024 तक, देखें संपूर्ण जानकारी

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat 2024)

मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर  21 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्यकाल का समय मकर संक्रांति पर सुबह 7 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहने वाला है।

इस दिन स्नान और दान का समय सुबह 5 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक का है। इसके अलावा, पूजा के लिए शुभ समय पुण्य काल की अवधि है।

मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान

  • काला तिल
  • ऊनी वस्त्र
  • कंबल
  • चिड़वा
  • चावन
  • धन
  • भोजन
  • गुड़

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here

Join Telegram Group (55K+)Join Now

Leave a Comment